परिपक्व होता भारतीय लोकतंत्र



2019 का आम चुनाव विशेष था। आम जन ने भारी बहुमत से केंद्र में सरकार को चुना।स्थानीय मुद्दों ने इन चुनावों में ज्यादा अहमियत नही पाई। वहीं कुछ राज्यो के विधानसभा चुनाव भी साथ में हीं सम्पन्न हुए। इन चुनावों में विधानसभा के लिए अलग और लोकसभा के लिए अलग दलो के प्रत्याशी को जनता ने चुन कर भेजा। यह दर्शाता है कि मतदाता ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अलग अलग भूमिका को समझना सुरु कर दिया है। यह सरकारों  को ज्यादा जिम्मेदार बनायेगा।इस चुनाव में मतदान प्रतिशत अब तक का सर्वाधिक था।सबसे कम उम्र की क्योंझर की सांसद इसी चुनाव में चुन कर आई।नोटा को उपयोग भी खूब किया गया। इस प्रकार जनता का लोकतंत्र पर विश्वास बढा, युवाओँ व महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा तथा मतदाताओ की राजीनीतिक समझ भी बढ़ी। इससे भारतीय लोकतंत्र और मजबूत और परिपक्व हुआ है।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट