भारतीय अर्थव्यवस्था कैसे 2024 तक दोगुनी हो सकती है?


आज की भरतीय अर्थव्यवस्था 2.74 $ ट्रिलियन है। 2024 तक 5 ट्रिलियन $ की अर्थव्यवस्था खड़ी करने का लक्ष्य माननीय प्रधानमंत्री ने रखा है। इसे प्राप्त करने के लिए हमे 12.5 % के चक्रवृद्धि दर से बढ़ना होगा।यह काफी मुश्किल है। इसके लिए हमे बुनियादी स्वस्थ्य, शिक्षा, अवसंरचना की दशा को तेजी से सुधारना होगा। नौकरशाही को ज्यादा दुरुस्त करने होगा । इसमे विशेषज्ञों को भी शामिल करने की ज़रूरत है। यहां राज्यो को भी केंद्र सरकार का बखूबी साथ देना होगा। सब्सिडी को कम करने की ज़रूरत है । यह केवल जरूरतमंद को ही दी जानी चाहिए। उत्पादन की लागत को घटाना होगा। मुफ्त व लोकलुभावन योजनाओ से बचने की ज़रूरत है।सरकारों को लोगो को सेवा के बदले मुल्य चुकाने के लिए प्रोत्साहित करने की ज़रूरत है। किशानो को उनके पर्यावरण के अनुसार खेती करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। 'जितना जल - वैसी फसल' के फार्मूले पर काम करने की ज़रूरत है। प्रोधोगिकी द्वारा सेवा को ज्यादा कारगर बनाने की ज़रूरत है। सभी मिल कर काम करें तोह यह मुश्किल लक्ष्य असंभव नही है।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट